फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर शिक्षक के 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां। भारतीय स्टेट बैंक में पचास हजार की डीडी बनवाने गए शिक्षक के 50 हजार रुपये उचक्के ने उड़ा दिए। जानकारी होने पर शिक्षक ने बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और सीसीटीवी कैमरा खंगाला, मगर फुटेज नहीं मिल पाई। बैंक के अंदर उचक्के की मौजूदगी ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध तक पहुंचने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सहजनवां इलाके के सीहापार गांव निवासी जोखन प्रसाद मौर्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंडा में प्रधानाध्यापक हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह भांजे सूर्य नारायण के साथ सहजनवां के भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और उसे बैग में रख लिया। बेटी की बीटीसी काउंसिलिंग के लिए डीडी बनवाने के लिए वह दूसरे काउंटर पर पहुंचे। जोखन फॉर्म भर रहे थे, इसी दौरान उच्चके ने बैग की चेन खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर शिक्षक ने शोर मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल में जुट गई। बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरा खंगालने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लगी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें