फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में समुदाय के लोग भिड़े, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां। इलाके के भीटी रावत में बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी फोर्स के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। एहतियातन गांव में एक प्लाटून पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे सूरज पुत्र लाडू और तबरेज के भांजे अरबी हसन खेल रहे थे। दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तबरेज ने मौके पर पहुंचकर सूरज की पिटाई कर दी। शाम सात बजे के करीब सूरज के साथ परिवार के लोग कुछ लोगों के साथ तबरेज के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। दो पक्षों में हुई इस मारपीट में तबरेज पक्ष के जुम्मन घायल हो गए। इसकी खबर आम होते ही गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायल जुम्मन को सहजनवा सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ल भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बवालियों को शांत कराया। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें