बालैनी (बागपत)। बालैनी पुलिस ने मुनाजिर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा मुनाजिर गिरोह ने दर्जनों लूट, डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मवेशियों की ज्यादातर लूटपाट करते हैं। आरोपियों ने हरिया खेड़ा, सिखेड़ा, मीतली, बड़ौत आदि स्थानों में वारदात कीं।
बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया पकड़ा आरोपी राहिल निवासी सरधना है। उसके पास से चाकू और चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। राहिल तिलपनी गांव के मुनाजिर गैंग का सदस्य है। पूछताछ में राहिल ने बताया उसने मुनाजिर के अलावा शादाब, रहीस, छोटी निवासी सरधना के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एसओ ने बताया गैंग ने हरिया खेड़ा में डकैती डाली। सैड़भर, बड़ौत, मीतली के अलावा मेरठ के सरधना में पशुओं की चोरी और लूट की। पुरा गांव में छह दिन पहले आरोपियों ने चरवाहों को बंधक बनाकर लूटपाट करने का प्रयास किया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी बाइक और मिनी ट्रक छोड़कर भाग गए। एसओ ने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लूटपाट करने के बाद मेरठ में
पशुओं का करा देते हैं कटान
बागपत। पुलिस ने कहा लूटपाट करने के बाद आरोपी मवेशियों को मेरठ में बेच देते हैं। वहां पर उनका कटान किया जाता है।