फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के हाथ से रुपये ले भागा उच्चका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोला बाजार के पश्चिम चौराहे पर एटीएम से रुपये निकालकर आ रही युवती से रकम छीनकर उचक्का फरार हो गया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उचक्के की तलाश की, मगर वह नहीं मिला। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गगहा इलाके के पोखरी गांव की निकिता दुबे सोमवार को गोला बाजार के पश्चिमी चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रही थीं। उसके पीछे एक युवक लाइन में लगा था। निकिता जैसे ही एटीएम से दो हजार रुपये निकाल कर बाहर निकलीं, लाइन में खड़ा युवक झपट्टा मारकर रुपये ले भागा। युवती ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि छोटा भाई कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है। उसी की फीस जमा करनी थी। गोला पुलिस उचक्के की तलाश कर रही हैं। उसका कहना है कि केस दर्ज कर उच्चके की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें