फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने पकड़ा, थाने से पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खुद की कोशिश से चोर पकड़ने में फेल हो चुकी पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से पकड़े गए चोर को थाने से छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद ही फिर से युवक चोरी करने पहुंच गया। इस बार इलाका और जिला दोनों बदल गया था। देवरिया में उसी युवक को एकौना पुलिस ने पकड़ा है, जिसे गगहा पुलिस ने दो दिन पहले थाने से छोड़ दिया था। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

घटना 10 जुलाई की है। गगहा क्षेत्र के अतायर में दो युवकों ने गांव के कई लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया था। शक होने पर गांव के लोगों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों की पहचान कन्हैया और भीम के रूप में हुई। मोबाइल चोरी की तहरीर पर दोनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। बताया जाता है कि उनके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया। लोगों को बुलाकर उनका मोबाइल लौटाने के साथ ही पुलिस पर आरोपियों को थाने से दो दिन पहले छोड़ने का आरोप है। गगहा थाने से छूटने के दूसरे दिन ही देवरिया जिले के एकौना थाने की पुलिस ने उनको पकड़ लिया। 15 जुलाई को एकौना पुलिस रकहट बंधे पर चेकिंग कर रही थी तभी चोरी की ऑटो के साथ पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी अतायर गांव के लोगों को हुई तो लोग नाराज हो गए। लोगों का का कहना है कि आरोपी भीम साहनी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। चोरी के सामान के साथ पकड़े गए लोगों को छोड़ने का मामला गंभीर है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
आदित्य प्रकाश वर्मा, कार्यवाहक एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें