फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से दस लाख ऐंठे

Thu, 03 Mar 2016 12:59 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भू माफिया ने रिटायर्ड फौजी को झांसा देकर दस लाख रुपये हड़प लिए। अब वह न तो जमीन का बैनामा कर रहा हैं और न ही रुपये लौटा रहा है। रिटायर्ड फौजी ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। उन्होंने एसओ खोराबार को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कूड़ाघाट, कैंट निवासी स्वतंत्र कुमार मल्ल सेना में नायब सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। गोरखपुर में घर बनवाने के लिए वह जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात झंगहा, गहिरा गांव के एक व्यक्ति से हुई। जमीन का कारोबार करने वाले उक्त व्यक्ति ने रिटायर्ड फौजी को एक जमीन दिखाई जो उन्हें पसंद आ गई।

सौदा कराने वाले ने जमीन कूड़ाघाट निवासी डॉक्टर की बताते हुए उनसे बातचीत कराने को कहा। दस डिस्मिल जमीन का सौदा 22 लाख रुपये में तय हुआ। एडवांस के तौर पर रिटायर्ड फौजी ने दस लाख रुपये चेक के जरिए दे दिए जो कैश भी हो गए, लेकिन उन्हें न तो अब तक जमीन मिली और न ही रुपये लौटाए गए। एसओ खोराबार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जालसाज ने रोडवेज परिचालक के खाते से निकाले 15 हजार
गोरखपुर। जालसाज ने पिपराइच निवासी रोडवेज परिचालक कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। बुधवार को जब वह रुपये जमा करने सेंट्रल बैंक गए तो एकाउंट चेक करने पर उन्हें जालसाजी की  जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें