मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान होगा। जिलाधिकारी, एडीएम बीएन यादव और एएसपी कमलेश दीक्षित ने बुधवार को पुलिस के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। बूथ आदि बना लिए गए हैं। ब्लाक मुख्यालय संभल से जिले भर की पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे।
सुरक्षा और निगरानी के बीच सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिले में 1248 मतदाता हैं। सबसे अधिक निगरानी उन बूथों पर रहेगी, जहां पर गड़बड़ी का अंदेशा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीडियो कैमरों की निगरानी रहेगी। संभल के मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। यहां से पूरे जिले के मतदान केंद्रों को देखा जाएगा। चुनाव आयोग जिस समय चाहे मतदान की स्थिति को ऑन लाइन देख सकेगा।