फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे को मारा चाकू, खुद की भी हुई मौत

विज्ञापन
चौरीचौरा में चाकूबाजी की घटना के बाद मौजूद भीड़
विज्ञापन
रात में पत्नी-बेटे को चाकू मारा, सुबह बिस्तर पर मृत मिला
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके के सतहवां पश्चिमी में शुक्रवार रात पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने बेटे और बीच बचाव करने आई पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में बिस्तर पर पिता का शव मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बारे में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उधर, महिला का मेडिकल कॉलेज और बेटे का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सतहवां निवासी रामगति (55) के पुत्र विनोद (18) की चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। शुक्रवार रात 10 बजे विनोद दुकान बंद कर घर पहुंचा। विनोद की मां दुर्गावती के अनुसार किसी बात पर रामगति बेटे से उलझ गए। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच रामगति ने विनोद और बीच-बचाव करने आई दुर्गावती को चाकू मार दिया। दुर्गावती को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। विनोद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रामगति की भी शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। चंद्रावती ने पुलिस को बताया कि उनके पति ब्लड प्रेशर व सुगर के मरीज थे, उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में थे। चंद्रावती के अनुसार रामगति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
संदिग्ध परिस्थितियों में रामगति का शव बिस्तर पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। दोनों घायलों का इलाज चल है, उनकी हालत स्थिर है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुमित शुक्ला, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन

जांच में हर पहलू खंगाल रही पुलिस
रामगति के मौत मामले में पुलिस पुरानी रंजिश के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि चंद्रावती ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार रामगति के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन हथेली पर मिट्टी लगी थी। एक पैर पर हल्की खरोंच थी। रामगति के चार बेटे हैं। विनोद सबसे छोटा है। अन्य तीन बेटे अलग-अलग शहरों में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें