फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्काबार में युवती से छींटाकशी पर हंगााम, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हुक्काबार में युवती से छींटाकशी पर मारपीट
विज्ञापन

पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित हुक्काबार में युवती से छेड़खानी के बाद हंगामा हो गया। मारपीट होने लगी। कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया और सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

जेल बाईपास स्थित ललित बिहारी की दुकान मे शिवांशु दूबे डेढ़ साल पहले हुक्काबार खोले हैं। बुधवार को एक युवक गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे युवक ने छींटाकशी शुरू कर दी। पहले तो युवक और उसकी गर्लफ्रेंड ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में अभद्र टिप्पणी किए जाने पर दोनों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। वहां पर एक युवक के बर्थडे पार्टी में लोग आए थे। उसी दौरान घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें