फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के गनर ने भाजपा नेता पर तानी रायफल

विज्ञापन
चौरीचौरा में सपा व भाजपा नेता में झड़प के बाद सीसी टीवी कैमरे की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सपा नेता के गनर ने भाजपा नेता पर तानी रायफल
विज्ञापन

सरदार नगर/चौरीचौरा। क्षेत्र के भोपा बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर जलपान करने के दौरान सपा नेता और भाजपा नेता के बीच बहस हो गई। धीरे-धीरे बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान सपा नेता के गनर ने भाजपा नेता पर रायफल तान दी। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस सपा नेता और उनके अंगरक्षक को थाने ले गई। पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पूछताछ के बाद सपा नेता, गनर को जाने दिया गया। अब पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
भोपा बाजार स्थित शिवसागर जलपान गृह पर बुधवार की शाम स्थानीय भाजपा नेता अमित वर्मा और सपा नेता मुन्नीलाल यादव चाय पी रहे थे। इस बीच दोनों के बीच पार्टी और सरकार के कामों को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट और धक्का मुक्की में बदल गई। तभी मुन्नीलाल यादव के गनर ने भाजपा नेता पर रायफल तान दी। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने रायफल कब्जे में लेकर सपा नेता और उनके गनर को थाने ले गई। भाजपा नेता की तरफ से तहरीर दी गई है। कई भाजपा नेताओं ने थाने पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस थाने लाई है। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। भाजपा नेता के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सुमित शुक्ला, सीओ चौरीचौरा
भाजपा नेता से कोई लेना देना नहीं है। मेरा गनर कहीं नहीं गया था। मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है।
- मुन्नी लाल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें