फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से सज जाएंगी पटाखों की दुकानें

Thu, 27 Oct 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पटाखे
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार के साथ ही पटाखों की दुकानें सज जाएंगी। इस बार भी शहर के कचहरी क्लब समेत 13 स्थानों पर पटाखा दुकानें लगेंगी। इसे लेकर पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन की तरफ से अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। तीन दिन 28 से 30 अक्टूबर तक लगने वाली इन दुकानों को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर कई मानक तैयार किए हैं।
विज्ञापन


डीएम संध्या तिवारी और सीएफओ सूर्यनाथ प्रसाद ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि दुकानें, बिजली पोल के पास तथा तार के नीचे न लगाई जाएं। ट्रांसफ ार्मर से कम से कम 15 मीटर की दूरी जरूरी है। दुकान निर्धारित स्थान पर पंक्तिबद्ध तथा समूहवार लगानी होगी। एक से दूसरी दुकान के बीच तीन मीटर की दूरी तथा ऐसी-ऐसी 10 दुकानों के एक से दूसरे समूह के बीच कम से कम 15 मीटर का फ ासला होना चाहिए। दुकानों में टिन शेड के अलावा कपडे़ का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। हर दुकान पर पानी और बालू से भरी दो बाल्टियां रखी होनी चाहिए। कोर्ट के आदेशानुसार 125 डेसिबल से अधिक आवाज वाले पटाखे नहीं बेचे जा सकते।  आग लगने पर यहां दें सूचना 101/100/0551-2333333/9454418790/9454418789/
9454418792/9454418793/9454418794  यहां लगेंगी पटाखा दुकानें कचहरी क्लब, जुबली इंटर कालेज का मैदान, जनता इंटर कालेज का मैदान, 10 नंबर बोरिंग मैदान, दयानंद इंटर कालेज खोराबार, राजकीय कूल्ड हाउस मैदान बरगदवां, प्राथमिक पाठशाला गिरधरगंज, नीना थापा इंटर कालेज नंदानगर, डीबी इंटर कालेज बेनीगंज, डीएबी डिग्री कालेज नसीराबाद, चंपा देवी पार्क , राजकीय पालिटेकिभनक छात्रावास का मैदान धर्मशाला, लक्ष्मी खरे पार्क दक्षिणी सूरजकुं ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां रहेंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां असुरन पुलिस चौकी, गोरखनाथ थाना, कचहरी क्लब, नीना थापा और गिरधरगंज के बीच, राजघाट, तिवारीपुर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें