फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में शादी घश्याम से, सर्ठिफिकेट में बदल गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में शादी घनश्याम से, सर्टिफिकेट में बदल गया दूल्हा
विज्ञापन

गोरखपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस घिनौने काम में उसने सरकारी सिस्टम का भी इस्तेमाल किया और कर्मचारी भी मददगार बने। पीड़ित युवती की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि दरअसल, उप निबंधन कार्यालय में शादी के समय दूसरा युवक मौजूद था, जबकि मैरिज सर्टिफिकेट में दूल्हे के स्थान पर दूसरे युवक का फोटो लगा है। मामले की जांच कर रहे सीओ बांसगांव ने उप निबंधक (मैरिज) से रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी बेलीपार, डवरपार के घनश्याम ने छह अगस्त 20019 को उप निबंधक बांसगांव की कोर्ट में शादी की थी। थाने में दर्ज केस के मुताबिक उस समय घनश्याम ने ही हस्ताक्षर और सारी औपचारिकताएं की थीं, लेकिन बाद में जो मैरिज सर्टिफिकेट जारी हुआ उसमें फोटो किसी और की थी। जांच में पता चला कि फोटो प्रदीप निषाद नामक शख्स की है। अब युवती की तहरीर पर शादी के लिए भगाने, दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि सर्टिफिकेट को एक बाबू ने जारी कर दिया था जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का पंजीकरण कराने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है फिर वर-वधू को रजिस्ट्री कार्यालय आकर अंगूठा लगाना या दस्तखत करना होता है। रिकार्ड देखने के बाद सब रजिस्ट्रार की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करते वक्त गलती से गवाह की फोटो दूल्हे की जगह लग गई। लेकिन रजिस्ट्री दफ्तर में वर-वधू का जोड़ा असल था। उन्हीं का अंगूठा और दस्तखत भी हुआ। मैं आठ अगस्त को एडीएम फाइनेंस की बैठक के लिए मुख्यालय चला गया था। गलती से बाबू ने सर्टिफिकेट पर दस्तखत कर जारी कर दिया। मृतक आश्रित के तौर पर जल्द ही उसकी तैनाती हुई है, अभी उसे अनुभव नहीं हो पाया है।
- विनोद गुप्ता, उप निबंधक, बांसगांव
दर्ज केस की जांच की जा रही है। उप निबंधक को भी पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही मामले की जांच में पूरी हकीकत सामने आ जाएगी।
- नितेश सिंह, सीओ, बांसगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें