फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू 

Sun, 28 Aug 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्माण कार्य का विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के पास स्थित जिला पंचायत की जमीन पर पटरी व्यवसायियों के विरोध के बीच रविवार को फोर्स लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस बीच कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अपर मुख्य अधिकारी की देखरेख में बड़ी संख्या में मजदूर और मिस्त्री देर शाम तक निर्माण कार्य करते रहे।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय के बाहर जिला पंचायत की लगभग 25 फिट चौड़ी और चार सौ फिट लंबी जमीन जिला पंचायत की है। पहले वहां पर जिला पंचायत का डाक बगला हुआ करता था। इसकी अधिकतर जमीन दीवानी न्यायालय को दे दी गई। बची जमीन पर नगर निगम ने पटरी व्यवसायियों को लाकर बसा दिया। वहां पर वे दो साल से सब्जी का ठेला लगाते थे। इसी बीच जिला पंचायत अपनी जमीन पर जब बाउंड्रीवाल खड़ा करना चाहा तो पटरी व्यवसायी विरोध में उतर आए।

रविवार को अपर मुख्य अधिकारी एस के सिंह के साथ जिला पंचायत अभियंता एवं अवर अभियंताओं सहित अन्य कर्मचारी मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ वहां कुछ महिलाएं विरोध करने लगीं। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया। देर शाम तक लगभग छह फीट ऊंची दीवाल खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान कुछ अराजक तत्व विरोध करने लगे। इनमें से कई बिहार, बंगाल के रहने वाले हैं। उन्हें समझाया गया तो वे मान गए। करीब छह फिट ऊंची दीवार खड़ी हो गई है। आगे क्या करना है देखेंगे।
विज्ञापन

- एस के सिंह, अपर मुख्य अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें