फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं सुप्रिया श्रीनेत जिन्हें कांग्रेस ने तनुश्री का टिकट काट बनाया महाराजगंज से प्रत्याशी

Fri, 29 Mar 2019 03:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
1 of 5
सुप्रिया सिंह श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ने नौतनवां से विधायक अमन मणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषित की गई सूची में तनुश्री के स्थान पर महराजगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे स्व. हर्षवर्धन सिंह की बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को टिकट दिया है। सुप्रिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल में वरिष्ठ संपादक के पद पर कार्यरत रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : twitter
कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया सिंह श्रीनेत का जन्म फरवरी 1977 में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट लखनऊ से हुई है। स्नातक व परास्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय की हैं। राजनीति विज्ञान में एम. ए. करने के बाद करियर की शुरुआत एक टीवी चैनल से की। पिछले 10 साल से एक टीवी चैनल में वह कार्यकारी संपादक के पद पर काम करती रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : twitter
इनके पति धीरेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन से वह प्रतिभाशाली रहीं। वह लॉरेटो कॉन्वेंट की हेड गर्ल भी रहीं। स्वामी विवेकानंद व भगत सिंह को अपना आदर्श मानती हैं और अपने पिता की तरह संघर्षशील हैं। पिता के संघर्षों को महराजगंज में जिंदा रखने के लिए राजनीति में आई हैं।

 

4 of 5
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : twitter
24 घंटे के अंदर कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद सियासी गलियारे में भी हलचल मच गया। एक तरफ तन्नू श्री का टिकट कटा तो दूसरी ओर सुप्रिया का टिकट घोषित हुआ। यह खबर जैसे ही महराजगंज शहर में पहुंची तो शहर में उनके कार्यालय पर समर्थकों ने खुशी की इजहार किया। ढ़ोल बजाकर सभी ने स्वर्गीय हर्षबर्धन के संर्घषों को याद करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : twitter
सुप्रीया सिंह श्रीनेत के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर नजर डाले तो पिता की मजबूत राजनैतिक विरासत है। उनके संघर्षों की बुनियाद पर वह जनता के बीच अपना भग्य आजमाएंगी। पिता हर्षवर्धन वर्ष 1889 और वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वर्ष 1885 से 89 तक फरेंदा के विधायक भी रहे। 4 अक्टूबर 2016 को उनका निधन हो गया। 2 अगस्त 2015 को सुप्रीया के भाई राज्यवर्धन सिंह का भी निधन हो गया। माता विष्णु सिंह का निधन 14 मई 2014 को हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें