फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शहर में निकाला जन जागरण जुलूस

Mon, 11 Apr 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब से जनजागरण यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कांग्रेसियों ने शहर में जनजागरण जुलूस निकाला। मोटरसाइकिल और वाहनों पर सवार कांग्रेसियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए शास्त्री चौक पहुंचकर जनसभा की।
विज्ञापन


सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेसी गोरखपुर क्लब पर इकट्ठा हुए। वहां से मोटरसाइकिल और वाहनों पर सवार होकर छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज, असुरन चौक, धर्मशाला ओवरब्रिज होते हुए गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए शास्त्री चौक पहुंचे।

यहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अरुण अग्रहरी ने कहा कि मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल आदि योजनाओं को प्रधानमंत्री मोदी नकार रहे थे, लेकिन अब इन्हीं योजनाओं को लागू करने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अब भी इन्हें लागू करने में कोताही बरत रही है। इससे दोनों सरकार को असली चेहरा आम आदमी के सामने आ गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी दुबे, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. वजाहत करीम, प्रवक्ता दिलीप कुमार निषाद, उमेश चंद्र खन्ना, वशिष्ठ यादव, अनुराग पांडेय, राजेश निषाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें