फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला जलाने को लेकर पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

Sat, 19 Dec 2015 08:14 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। इस दौरान कई कांग्रेसियों को हल्की चोटें भी आईं। इससे करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे।
विज्ञापन


नेशनल हेराल्ड मामले में बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजय चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पहुुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी जब प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और पुतला छीनने की कोशिश करने लगे। इससे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले की छीना-झपटी शुरू हो गई। किसी कांग्रेसी ने एक कांस्टेबल से उसका डंडा छीन लिया।

इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसमें कुछ कांग्रेसियों को चोटें भी आईं। हालांकि कांग्रेसी पुतला छीनने में कामयाब रहे और प्रधानमंत्री का पुतला जला दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद का दायित्व निभाने में असफल होने पर बदले की राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन मोदी सरकार सीबीआई, ईडी, कैग समेत अन्य जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है। देश की जनता को अब यह समझ में आने लगा है और समय आने पर मोदी सरकार को पुरजोर जवाब देगी। इस दौरान डॉ. प्रदीप पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप पांडेय, उमेश खन्ना, दिलीप कुमार निषाद, अनवर हुसैन, अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।

उध्ार, युवा कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। गोरखपुर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अलिफ खान पठान ने कहा कि बदले की राजनीति को कांग्रेसी कभी सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर शमशाद जिलानी, मयंक मणि त्रिपाठी, हर्ष मिश्रा, सतीश पांडेय, गुलाम हैदर खान, धीरज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें