फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बनाया पोस्टर

Sat, 18 Jun 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पोस्टर प्रदर्शित करके मोदी सरकार का विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने ‘हो गई है महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार सेल्फी सरकार’ आदि स्लोगन के जरिए मोदी सरकार को असफल करार देते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और दीवारों, रिक्शों और ऑटो पर पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन


शनिवार को मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने के लिए कई नुस्खे सुझाए थे, लेकिन सभी फेल हो गए। स्थिति यह हो गई है कि मोदी सरकार की नीतियों ने महंगाई बढ़ा दी है। उद्योगपति मालामाल हो रहे हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार को सत्ता रहने पर कोई हक नहीं है। सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर देवेंद्र निषाद, मोती लाल यादव, राजू निषाद, जितेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता, अयूब अली, बबलू शास्त्री, सोनू कुमार, आशुतोष तिवारी, संतोष सिंह, संजय सिंह, राकेश मद्धेशिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें