फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों ने नहीं छोड़ी आस, नेताजी पर है विश्वास

Mon, 14 Nov 2016 01:06 AM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा में एक बार फिर टिकट में बदलाव शुरू हो गया है। खुद को पार्टी का अंगद बताने वाले सहजनवां के मनोज यादव का जहां प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट काट दिया वहीं चौरी चौरा से भी एक प्रत्याशी की साइकिल छीन ली गई। हालांकि दोनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मनोज जहां खुद को अब भी प्रत्याशी मानकर प्रचार में जुटे हैं वहीं दूसरे को भरोसा है कि नेताजी के समक्ष जब वह अपनी बात रखेंगे तो उन्हें टिकट वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन


जिले की सभी विधानसभाओं में सपा ने आठ माह पूर्व प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। कुछ दिन बाद कुछ विधानसभाओं में उम्मीदवारों में बदलाव कर सपा ने नए चेहरे मैदान में उतार दिए। उनमें से एक सहजनवां विधानसभा भी था। यहां यशपाल रावत की जगह मनोज यादव को उम्मीदवार बना दिया गया। उस समय यह कहा जा रहा था कि यह निर्णय अंतिम नहीं है। अभी और बदलाव हो सकते हैं। तब मनोज यादव ने कहा था कि ‘अंगद का पाव है उनका टिकट’, उन्हे हटाने वाला कोई नहीं है। अब जब उनका टिकट बदल गया तो उनके ही दल के नेता कह रहे हैं कि अंगद का पांव उखड़ गया। मनोज का कहना है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी बनाया है। उन्हें फार्म ए और बी भी दे दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह ही प्रत्याशी हैं। अपने अभियान में लगे रहें।

उधर, चौरी चौरा से सपा ने पूर्व प्रमुख केशवनाथ यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। टिकट पाने के बाद वह लोगों के बीच यह कहते रहे कि विधायक तो वह पिछली बार ही हो गए होते पर ऐन वक्त पर पार्टी ने टिकट काट दिया था। अबकी उनका विजय रथ कोई रोक नहीं पाएगा। आठ महीने से वह क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्गेश यादव के पक्ष में फरमान जारी कर दिया। उनका कहना है कि वह नेता जी से मिलकर अपनी बात उनके सामने रखेंगे। उम्मीद है उनका टिकट वापस हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें