फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों को जल्द पूरा कराकर कब्जा दिलाए जीडीए

Fri, 12 Aug 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर सभागार जीडीए व गीडा अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
कमिश्नर अनिल कुमार ने जीडीए के अफसरों को निर्देश दिया है कि प्राधिकरण की जो भी आवासीय योजनाएं चल रही हैं उन्हें जल्द पूरा कराकर आवंटियों को कब्जा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि अफसर यह सुनिश्चित करें कि योजनाएं समय पर पूरी हों। उन्होंने समाजवादी योजना को अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने की हिदायत दी। कमिश्नर ने उपाध्यक्ष से लंबित कामों का ब्यौरा भी तलब किया है।
विज्ञापन


कमिश्नर शुक्रवार को जीडीए और गीडा के कामों की समीक्षा कर रहे थे। समाजवादी आवास योजना की समीक्षा के दौरान जीडीए के उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय ने बताया कि समाजवादी योजना में 30 फीसदी काम पूरा हो गया है बाकी काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि मध्यम आयु वर्ग  (एमआईजी) 492 आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। बताया कि राप्तीनगर विस्तार योजना में 48 आवासीय भूखंड और एक प्राथमिक स्कूल का भूखंड काश्तकारों से विवाद के कारण लंबित है। उन्होंने यह भी बताया कि जनहित में जीडीए द्वारा दो 33/11 केवी के विधुत उपकेंद्र भी बनाए जा रहे हैं।

इसी तरह गीडा की समीक्षा के दौरान सीईओ ने बताया कि 410 एकड़ में से 113 एकड़ में उद्योग लगाए जा रहे हैं। कमिश्नर ने उनसे भी खाली प्लाटों और उद्योगों की पूरी रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने सेक्टर 22 में लंबित पड़े दो कामों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। गीडा के आय में कमी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने आय में वृद्धि के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। संदर्भित मामलों में लापरवाही पर कमिश्नर ने सीईओ पर नाराजगी जताई। कहा कि मामलों के निस्तारण में देरी हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें