फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से पहले कमिश्नर ने जांची रफ्तार

Fri, 28 Apr 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते आयुक्त अनिल कुमार। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार की देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। कमिश्नर अनिल कुमार ने जहां कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर उन योजनाओं की रफ्तार जांची जो सीएम की समीक्षा बैठक के एजेंडे में शामिल हैं तो डीएम ने सुबह 10 बजे से उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जहां सीएम शनिवार को जाएंगे।  
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण के बारे में एसएलओ और एनएचआई के पीडी ने बताया कि जिले की सीमा में फोरलेन निर्माण के लिए 92 गांवों में जमीन अधिग्रहित की गई है। इनमें से 67 गांव के काश्तकारों के खातों में मुआवजे के 292 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है। इसी तरह कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास के लिए 23 गांव की जमीन अधिग्रहित की गई है। 22 गांव अवार्ड हो चुके हैं और मुआवजे के 192 करोड़ रुपये भी काश्तकारों के खाते में भेज दिए गए हैं। एक गांव में चकबंदी चल रही है। जल्द ही इसका भी विकल्प तलाश कर वहां के काश्तकारों को भी मुआवजा दे दिया जाएगा जिसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

इसी तरह कमिश्नर ने रामगढ़ताल परियोजना, जलनिगम, पर्यटन, नगरनिगम तथा वाटर स्पोर्ट्स परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान कमिश्नर ने यूनिवर्सिटी परिसर में उन परियोजनाओं की समीक्षा की जिनका सीएम शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम की सुरक्षा के अनुसार रोडमैप तथा प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को हिदायत दी कि सीएम के एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर उनके यहां से जाने तक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान डीएम राजीव रौतेला, जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें