फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सताने लगी ठंड, और गिरा पारा

Sat, 10 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठंड बढ़ गई, लोग घरों से गर्म कपड़े पहने कर निकले। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
ठंड अब सताने लगी है। आने वाले दो-तीन दिनों तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में और कम हो गया। दिन के ही नहीं रात के तापमान में भी गिरावट आ गई। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 14.5 डिग्री हो गया और रात का तापमान करीब 10 डिग्री जा पहुंचा। मौसम में आर्द्रता की वजह से अधिक ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


साइबेरिया की ओर से चलने वाली ठंडी हवा हिमालय से टकराने के बाद बर्फीली हो जा रही है। इस वजह से शुक्रवार को तापमान में करीब एक डिग्री और गिरावट दर्ज की गई। इतना ही नहीं, रात का तापमान भी घटकर 10.8 डिग्री पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 14.9 और रात का तापमान 12.9 डिग्री था। शुक्रवार को दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट की वजह से पूरे दिन गलन महसूस होती रही। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने के आसार हैं। आर्र्दता कम होने से कोहरा भी छाया रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें