फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तरीय सम्मेलन में आएंगे सीएम योगी

Thu, 22 Feb 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 26 और 27 फरवरी को होना है। इसी सिलसिले में बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान 11 मार्च को होगा। इससे पहले ही भाजपा पांच विधानसभा क्षेत्रों (गोरखपुर शहर, ग्रामीण, कैंपियरगंज, पिपराइच और सहजनवां) के 2165 बूथों का दो बड़ा सम्मेलन करेगी। इसकी तैयारियों में पार्टी की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई लगी हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह 26 फरवरी को आएंगे और 27 तक रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी आएंगे। 
 
मार्च में कैंप करेंगे सीएम, करेंगे प्रचार
गोरखपुर सदर लोकसभा सीट भले ही भाजपा 1989 से जीत रही है लेकिन इस उपचुनाव में वह किसी भी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धुआंधार चुनाव प्रचार कराने का फैसला किया है। यह सिलसिला मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा और नौ मार्च तक जारी रहेगा। इस बीच मुख्यमंत्री कई दिन गोरखपुर में कैंप करेंगे। 11 मार्च को मुख्यमंत्री वोट भी डालेंगे। उपचुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सीट से लगातार चुनाव जीते हैं। हर बार जीत का अंतर बढ़ा है, फिर चुनाव प्रचार में जोर लगाया जाएगा। यूपी सरकार के कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें