फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने पेट्रोल पंप के मैनेजर मृतक आंनद स्वरूप मिश्रा के परिजनों से की मुलाकात

Sun, 24 Nov 2019 07:09 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
आंनद स्वरूप मिश्रा के परिजनों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बीते दिनों बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर आंनद स्वरूप मिश्रा हत्या कांड का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने परिजनों से सायंकाल मुलाकात कर उनको प्रसाशन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद तत्काल देने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की ओर से मिलने वाली सभी प्रकार की मदद पीड़ित परिवार को दी जाए। 

इसके साथ  ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी सुमित्रा मिश्रा को मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मृतक के परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें