फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर में न तो मच्छर और न माफिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 16 Nov 2019 07:53 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर को दी 182.66 करोड़ रुपये की सौगात
  • कहा, 20 साल पहले जो गोरखपुर की पहचान थी अब बदल गई, आज देश के चुनिंदा शहरों में गिनती
  • 127.18 करोड़ लागत की योजनाओं का किया शिलान्यास, त्र 55.47 करोड़  की योजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 20 वर्ष पहले गोरखपुर की पहचान माफिया और मच्छरों से थी, लेकिन अब न यहां माफिया हैं और न ही मच्छर। आज देश के चुनिंदा शहरों में गोरखपुर की गिनती होने लगी है, क्योंकि यहां विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने वाला एम्स जैसा संस्थान है। जल्द ही खाद कारखाने की शुरुआत हो जाएगी। इसमें काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को नगर निगम परिसर में करीब 23.45 करोड़ की लागत से बनने वाले निगम सदन के भूमि पूजन और इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के शिलान्यास के मौके पर कही। इस मौके पर उन्होंने कुल 127.18 करोड़ की 180 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 55.47 करोड़ रुपये की 53 योजनाओं का लोकार्पण किया। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को नवनिर्मित भवनों की चाभी भी सौंपी। साथ ही उन्होंने कहा कि गोरखपुर नए पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। रामगढ़ ताल के माध्यम से प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण हो रहा है। रामगढ़ ताल के लाइट एंड साउंड शो के साथ अगले वर्ष चिड़िया घर की सौगात भी गोरखपुर को मिलेगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश देश के उत्तम प्रदेशों में शामिल हो रहा है। आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है। नगर निगम कार्यालय नए भवन में सुव्यवस्थित कार्यालय के साथ साथ सभी के बैठने आदि की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 700 इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी की है। 

जल्द ही इलेक्ट्रानिक बसें चलने लगेंगी। इससे प्रदूषण में काफी कमी होगी। इस मौके पर मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक फ तेह बहादुर सिंह, शीतल पांडेय, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अंजू चौधरी, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, उपसभापति बृजेश सिंह छोटू, ऋषि मोहन वर्मा, मनु जायसवाल, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, एडीजी जय नारायण सिंह सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि गण एंव वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम के नए भवन में दिखेगी गोरखपुर की संस्कृति की झलक

गोरखपुर नगर निगम की नई इमारत के डिजाइन में बदलाव होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 122 वर्ष पुराना नगर निगम का भवन नगरीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन नगर निगम का नया भवन ऐसा होना चाहिए, जिसमें गोरखपुर की संस्कृति की झलक दिखाई दे।

इस नए भवन को वास्तु के हिसाब से बनाया जाए, जिसमें गोरखपुर की संस्कृति की झलक दिखाई दे। साथ ही कहा कि इस नए भवन में सभी जनप्रतिनिधियों एवं यहां से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों के कामकाज के लिए पर्याप्त स्थान होगा।

म्यूजियम में तब्दील होगा नगर निगम का पुराना भावन

नगर निगम का पुराना भवन म्यूजियम के रूप में तब्दील होगा। मुख्यमंत्री ने कहा नगर निगम का 122 साल पुराना भवन वास्तुकला का नमूना है। वहीं गोरखपुर नगर निगम ने नगरीय निकाय से लेकर नगर निगम बनने तक का सफ र तय किया है, इसमें अनेक विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए उनके योगदान का वर्णन एवं गोरखपुर के विकास की गाथा को इस म्यूजियम के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए।

नगर निगम खुद को बनाएं आत्मनिर्भर, अवैध कब्जा हटाकर उन्हें व्यावसायिक उपयोग में लाएं

योगी ने कहा कि ये लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है, जो आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नगर निगम को भी आत्मनिर्भर बनना होगा और स्वयं को व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में विकसित करना होगा ताकि वह स्वयं के खर्चे उठाने के साथ आमजन को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। 

ऐसे में नगर निगम अपनी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाकर उन्हें व्यावसायिक उपयोग में लाया जाए, साथ ही पार्किंग स्थल के रूप में भी विकसित किया जाए। शहर में बनने वाली सड़कों को इस प्रकार से बनाया जाए कि वे 10 से 15 वर्ष तक चले ताकि गोरखपुर के महानगर वासियों को एहसास हो सके कि वह भी महानगर में रह रहे है।

इस सर्दी कोई भी अपनी रात फुटपाथ पर नहीं काटेगा: सीएम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में कोई भी असहाय और बेसहारा फुटपाथ पर नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों का समय आ रहा है इसके लिए लखनऊ में नई व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे सभी लोगों को जिला प्रशासन के जिम्मेदारों को रैन बसेरों में पहुंचाना होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सभी जरूरतमंदों के लिए कंबल और स्वेटर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। इसके लिए शासन द्वारा पर्याप्त धन दिया जा चुका है।
 
जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए योगी ने कहा कि रात में सड़कों पर निकले और जरूरतमंदों को कंबल और स्वेटर भेंट कर उनकी दुआएं लें।

गोरखपुर के चहुंमुखी विकास में नहीं रहेगी कोई कमी: सीएम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के बेहतर विकास के लिए जो भी योजना परियोजना की जरूरत है, उसका प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजें। धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किया गया है, उसे प्रदेश सरकार स्वयं अपने संसाधनों से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रही है। 

इन शहरों में गोरखपुर को भी शामिल किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए एम्स का निर्माण हो रहा है इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार, नेपाल तक के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। चिड़ियाघर के आरंभ होने से गोरखपुर नये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। 

शहर में स्ट्रीट लाइटों में एलईडी लाइट लगने से बिजली की काफी बचत हो रही है और नगर निगम को भी इसका लाभ मिल रहा है। योगी ने 
नगर निगम के अधिकारियों और जिला प्रशासन को निर्माणाधीन भवन की समयबद्धता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इनको मिली ‘स्वर्ग’ की चाबी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 12 लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी। इनमें धर्मावती देवी, सरिता देवी, ताहिरा खातून, आलम, इंदु देवी, कविता देवी, झीनकी देवी, खेदनी देवी, माया देवी, रामसागर, राधा देवी और फूलमती देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन

नगर निगम को दी नसीहत, कहा शहर को बनाएं बेहतर, जलभराव से दिलाएं मुक्ति

नगर निगम के नए भवन की भूमि पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बेहतर ढंग से काम करें। नगर निगम तथा जिला प्रशासन मिलकर योजना बनाकर गुणवत्ता के साथ काम को पूरा कराएं। साथ ही लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर का विकास एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें विधायक, पार्षद हीं नहीं आम नागरिकों को भी इससे जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि हर गरीब का अपना मकान हो इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जाए। साथ ही पीएम मोदी ने देश को नई दृष्टि दी है, प्रत्येक नागरिक को विकास की इस प्रक्रिया के साथ जुड़ना होगा। 

स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ शरीर का द्योतक है। इसलिए नगर निगम शहर में जल जमाव से निजात, डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था को विकसित करे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण के कार्यों में भी नगर निगम को जोड़ा जाएगा। इससे नगर निगम को भी लाभ होगा।

लोकार्पण वाले प्रमुख कार्य (रुपये में)

बस स्टेशन कचहरी (राप्तीनगर डिपो): 2.69 करोड़
स्टेडियम बिल्डिंग फुटबाल, हॉकी ग्राउंड का निर्माण: 3.96 करोड़
ओबीसी ब्वॉयज हॉस्टल, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : 2.07 करोड़
रैनबसेरा, बशारतपुर :1.78 करोड़
मुक्ताकाशी मंच : 3.89

शिलान्यास वाले प्रमुख कार्य  (रुपये)

स्वदेश दर्शन स्कीम के आध्यात्मिक सर्किट योजना  के तहत गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्य : 
13.51 करोड़
25 इलेक्ट्रॉनिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण : 14.15 करोड़
जिला कारागार में कैंपस बाउंड्रीवाल का निर्माण : 67.48 लाख
जिला कारागार में पाठशाला का निर्माण : 1.27 करोड़
जिला कारागार में 30 बंदी क्षमता के  महिला बैरक का निर्माण :  93.23 लाख
गोरखनाथ मंदिर में ड्रेनेज कार्य : 3.12 करोड़
कान्हा गौशाला में अतिरिक्त कार्यों का निर्माण : 3.68 करोड़
जटाशंकर पोखरा स्थित विश्वकर्मा पंचायत मंदिर का सौंदर्यीकरण : 1.18 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें