फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Thu, 25 May 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम के लिए एमपी इंटर कॉलेज मं पांडाल तैयार करते मजदूर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह गोरखपुर में होंगे। अपने दो दिनों के दौरे में मुख्यमंत्री गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, आजमगढ़ और वाराणसी भी जाएंगे। वह 25 की सुबह 9.25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से कुशीनगर जाएंगे। मुसहर बस्ती मैनपुर दीनापट्टी के निरीक्षण के बाद वह कसया में जापानी इंसेफेलाइटिस के टोल फ्री नंबर व वेबसाइट के उद्घाटन के बाद कुशीनगर की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही जनसभा भी करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से वह आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक, शहर का निरीक्षण तथा विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम को वह गोरखपुर लौट आएंगे। यहां दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वह सीतापुर आई अस्पताल में आईएमए गोरखपुर द्वारा शुरू किए जा रहे निश्शुल्क ओपीडी का उद्घाटन करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद वह केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर एमपी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा करेंगे। वहां से फिर मंदिर जाएंगे और दोपहर तीन बजे से बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट से वाराणसी रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के  बाद आदित्यनाथ का गोरखपुर में यह चौथा दौरा है। 26 की सुबह मंदिर में उनके फरियाद सुनने की भी उम्मीद है। 
 
सीएम का कार्यक्रम
25 मई 
सुबह 8.45 बजे:    लखनऊ एयरपोर्ट से प्रस्थान
सुबह 9:25 बजे:    गोरखपुर एयरपोर्ट आगमन
सुबह 9.30 बजे:    गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान
सुबह 9.45 बजे:    कसया, कुशीनगर के ग्राम मैनपुर हैलीपैड पर आगमन
सुबह 9.55 से 10.20 बजे तक : मुसहर बस्ती मैनपुर दीनापट्टी का निरीक्षण व टीकाकरण
सुबह 10.25 से 11 बजे तक: जापानी इंसेफेलाइटिस के टोल फ्री नंबर व वेबसाइट का उद्घाटन,
                             कुशीनगर की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण तथा जनसभा
सुबह 11.30 बजे:    ग्राम मैनपुर हैलीपैड से प्रस्थान
दोपहर 12 बजे:    आजमगढ़ पुलिस लाइन हैलीपैड पर आगमन
दोपहर 12.10 से 12.40 तक: जिला परिषद हाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक 
दोपहर 12.40 से 1.40 तक: निरीक्षण 
दोपहर 1.40 से 2.15 बजे तक: आरक्षित (सर्किट हाउस)
दोपहर 2.30 से 4.35 बजे तक: सर्किट हाउस में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक 
शाम 6.10 बजे: गोरखपुर सर्किट हाउस पर आगमन (हेलीकाप्टर से)
शाम 6.25 से 6.30 बजे तक: दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में पुस्तक का विमोचन
शाम 6.35 से 7 बजे तक: सीतापुर आई अस्पताल में आईएमए गोरखपुर की नि:शुल्क ओपीडी का शुभारंभ
शाम 7.10 बजे : गोरखनाथ मंदिर में आगमन व रात्रि विश्राम

26 मई  
सुबह 11 से 1 बजे तक : केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर एमपी इंटर कालेज परिसर में कार्यक्रम
दोपहर 1.15 बजे:    गोरखनाथ मंदिर में आगमन
दोपहर 1.15 से 2.45 बजे: आरक्षित
दोपहर 3 से 4 बजे: बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट में स्वागत समारोह
शाम 4.20 बजे: गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
शाम 4.25 बजे: वाराणसी के लिए रवाना
शाम 4.45 बजे: बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी परं आगमन

कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा एमपी कॉलेज
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर 26 मई को भाजपा की तरफ से एमपी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह केमुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखनाथ मंदिर से लेकर एमपी कॉलेज के मैदान तक सड़क के दोनों तरफ पार्टी के साथ ही भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के जिलाध्यक्ष बैठकें कर रहे हैं तो महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य नेता सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग दी गई जिम्मेदारी
गोरखपुर। एमपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। रमेश गुप्ता मंच और मैदान की व्यवस्था देख रहे हैं। मैदान में मंच तैयार कराया जा रहा है। इस काम में कई कारीगर लगाए गए हैं। गुरुवार तक मैदान और मंच तैयार कर लिया जाएगा। जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है वे एक-एक चीज की निगरानी कर रहे हैं।

मैदान में लग रहा है हैंगर वाला पंडाल
गोरखपुर। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक लोगों को धूप से बचाने के लिए मैदान में हैंगर वाला पंडाल लगाया जा रहा है। लगभग दस हजार कुर्सियां लगाने की बात चल रही है। शेष लोग या तो खड़े रहेंगे या आगे की तरफ नीचे बैठेंगे। मैदान में महिलाओं को बैठने के लिए अलग से कुर्सियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में हजारों महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें