फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जाने की शिकायत पर भड़के मुख्यमंत्री

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर स्थित ‌हिन्दू सेवा आश्रम में जनता की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
भूमि कब्जाने की शिकायत पर भड़के मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। एक-एक कर करीब 300 फरियादियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। राजेंद्रनगर के एक फरियादी ने भूमाफिया की दबंगई बताई और कहा कि भूमाफिया की निगाह उनकी भूमि पर है। पुलिस से शिकायत की गई, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। यह सुनते ही मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने कहा कि दूसरे की भूमि पर कब्जा हो रहा है। आखिर पुलिस कर क्या रही है? जांच कराके थानेदार को निलंबित किया जाए।
मुख्यमंत्री के सामने अलग-अलग तरह के मामले आए। उन्हें सबसे ज्यादा नाराजगी तब हुई, जब किसी की भूमि पर कब्जे की शिकायत मिली। गोरखपुर के साथ ही कुशीनगर से भूमि पर कब्जे की तीन और शिकायतें मिली थीं। नाराज मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद आईजी जयनारायन सिंह से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। साथ ही कहा कि सभी मामलों की जांच कराके भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में संबंधित थानेदार की भूमिका भी जांची जानी चाहिए। इस सिलसिले में आईजी का कहना है कि हर मामले में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस की संलिप्तता की जांच भी होगी। दबंगई से किसी की भूमि पर कब्जा करने वालों को भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

‘पति के परिवार ने भूसे की कोठरी में रखा, जानवरों जैसा सलूक’
गोरखनाथ मंदिर के जनता दरबार में बेलीपार से फरियाद लेकर पहुंची अनुसूचित जाति की युवती ने अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि जिस प्रेमी के लिए वह अपने घर, परिवार से बगावत कर बैठी और कोर्ट में गवाही देकर शादी कर ली। अब उसी का परिवार प्रताड़ित करने पर उतारू है। शादी के बाद ही परिवार ने पति को घर से खदेड़ दिया। बहू को प्रताड़ित करने का सिलसिला भी जारी है। घर के बजाय बहू को भूसे की कोठरी में रखकर जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, अब उसी का परिवार छुआछूत व भेदभाव पर उतर आया है। इस मामले में पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विदेश से शव मंगाने की फरियाद
कुशीनगर जिले के कठकुंइया थाना क्षेत्र के जंगल हनुमानगंज निवासी हरिलाल ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका बेटा मस्कट के ओमान शहर में काम करता था। वहां वह ढाई साल से रहा था। 5 सितंबर 2019 को कंपनी में आग लगने से उसकी मौत हो गई, लेकिन उसका शव अब तक नहीं आया। उन्होंने मुख्यमंत्री से शव मंगाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें