फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट से असलहा के बल पर छात्रा को उठाया, सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के एक जगह की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा के साथ तीन युवकों ने असलहा सटाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे जान माल की धमकी देकर लहुलहान हालत में छोड़ दिया। किसी तरह छात्रा लड़खड़ाते हुए घर पहुंची और पूरी कहानी अपनी मां को बताई तो परिवार सन्न रह गया। पीडिता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को भोर में छात्रा अपनी मां के साथ छठ घाट पर पहुंची। मां पूजा में व्यस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर छात्रा छठ घाट पर बने झूले पर झूलने लगी। छठ घाट पर सभी लोग पूजा पाठ में व्यस्त रहे। इस बीच तीन युवकों की नजर छात्रा पर पड़ी। 

युवक उसके पास गए और कनपटी पर कट्टा सटाकर एक सुनसान मकान में ले गए। छात्रा जान जाने के भय से खामोशी से युवकों के साथ चली गई। युवकों ने मकान में दुष्कर्म किया। यही नहीं दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए युवकों ने छात्रा को सिगरेट से जलाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

छात्रा दया की भीख मांगती रही। युवकों ने छात्रा को पीटा भी। साथ ही घटना को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। बाद में छात्रा को लहुलुहान हालत में छोडकर युवक फरार हो गए। 

आरोपी युवक भी छात्रा के गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। उसके बाद किसी तरह लड़खड़ाते हुए छात्रा अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीडिता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें