देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को देखते हुए गोरखपुर में नखास में भीड़ बेकाबू हो गई है। भीड़ को समझाने आई पुलिस पर पथराव किया गया तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया।
जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त पथराव किया और पीएसी के एडिशनल एसपी की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। दुकान, वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में दो पुलिस कर्मियों से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे अफरातफरी मच गई। शाहमारूफ, नखास, अलीनगर, बख्शीपुर, घोष कंपनी, कोतवाली, रेती रोड और चौरइया गोला में भगदड़ मची, फिर धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं।