फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 केक काटा, गले मिले और बोले ‘हैप्पी ईस्टर’  

Mon, 28 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ईस्टर पर प्रार्थना करते लोग
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रभु यीशु मसीह के पुनरोत्थान दिवस को मसीही समाज ने रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया। खुशी के इस अवसर पर मसीही सेवकों ने केक काटा और गले मिले। इसके साथ ही माहौल में गूंज उठा ‘हैप्पी ईस्टर’।
विज्ञापन


सेंट जांस चर्च से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें मौजूद प्रभु यीशु मसीह की जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे पादरी डीआर लाल, संजय विन्सेंट, अजीत लारेंस, पास्टर इनोस मसीह आदि धर्मगुरुओं ने बाइबिल का पाठ किया। उसके बाद झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकल पड़ी।

प्रभु यीशु के साथ हो अमानवीय कृत्य के बाद भी उनके चेहरे पर शांति का भाव, उनके चेहरे पर क्षमा भाव, मृत्यु के बाद प्रभु यीशु को कब्र में पहरे के बीच रख जाना, फिर अगले दिन उनके पुनर्जीवित हो जाने की सुंदर झांकियों को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों की सज्जा करने वाले डेनियल राबर्ट, दीपू फिलिप, दीपक सिंह, राजा शर्मा, रोडनी रोशन, अमित जूनियर आदि के बेहतरीन प्रयास को लोगों की खूब सराहना मिली।
विज्ञापन


झांकियों की प्रस्तुति शहर के चर्चों ने संयुक्त रूप से की। झांकियों में योगदान करने वाले चर्चों मसीही कलीसिया, सेंट थामस, सेंट मार्टिन, माउंट कार्मल, सेंट जोसेफ, सेंट जांस, माउंट कार्मल, सेंट एंड्रयूज चर्च शामिल रहे। शोभा यात्रा क्राइस्ट चर्च जाकर सम्पन्न हुई। 

सभी चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना
गोरखपुर। ईस्टर के अवसर पर रविवार को सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। सेंट जांस चर्च में पादरी संजय विन्सेंट ने अपने संदेश में कहा कि परमेश्वर को जीवन देने व लेने दोनों का अधिकार है।

सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग में पादरी हिलेरी जसवंत ने कहा कि यही अवसर है कि हम प्रभु यीशु के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। सेंट मार्क चर्च, मसीही कलीसिया चर्च, सेंट थामस चर्च, पीस चर्च, सेंट मार्टिन चर्च में भी वहां के पादरियों ने विशेष प्रार्थना कराई। प्रार्थना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने ‘हैप्पी ईस्टर’ कहकर एक-दूसरे को बधाई दी। 



आज लगेगा ईस्टर मेला
गोरखपुर। ईस्टर के त्यौहार का लुत्फ उठाने के लिए सोमवार को सेंट जांस स्कूल खेल मैदान में शाम सात बजे से भव्य मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें मसीही सेवकों की ओर से तरह-तरह के स्टाल लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें