पीडब्लूडी ठेकेदार के बंद मकान में लाखों की चोरी
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के मोहनापुर में पीडब्लूडी के ठेकेदार हरिशचंद्र सिंह के बंद मकान से चोरी हो गई। तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने 15 लाख के सामान और तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर डीवीआर बॉक्स उठा ले गए। बृहस्पतिवार को हरिशचंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी और जांच शुरू की गई।
बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी हरिशचंद्र 20 साल से शाहपुर के मोहनापुर में रहते हैं। वह 13 अगस्त की सुबह रूद्राभिषेक कराने के लिए परिजनों के साथ गांव चले गए। बृहस्पतिवार को जब वह परिवार के साथ लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि तीनों ही कमरों में आलमारी और बॉक्स कोे तोड़कर चोरी की गई है। पुलिस को तहरीर दे दी है। चौकी से कुछ कदम पर ही चोरी से आसपास के लोगों में आक्रोश है।