शनिवार को तमिलनाडु में हो रही शिखर वार्ता के बाद दोपहर तीन बजे चीनी राष्ट्रपति का विशेष विमान त्रिभुवन विमान स्थल पर लैंड करेगा। एयरपोर्ट अवतरण के बाद नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी और पीएम केपी शर्मा ओली उनका स्वागत करेंगे। शाम को चीनी राष्ट्रपति और पीएम ओली की विशेष भेंट वार्ता होगी।
सोलती होटल में ही नेपाली राष्ट्रपति द्वारा शी जिंनपिंग के सम्मान में विषेश रात्रिभोज खाने का कार्यक्रम होगा। उसके बाद दोनों राष्ट्रपतियों का सम्बोधन होगा। रविवार सुबह शी जिंनपिंग पीएम ओली के नेतृत्व में टीम से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसके बाद द्विपक्षीय सहमति पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके बाद शी जिंनपिंग चीन के लिए रवाना होंगे।