मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5:45 बजे गोरखपुर आएंगे। वह गोरक्षनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार की सुबह नौ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
वहां दोपहर 12:30 बजे तक रहेंगे। उसके बाद तीन से चार बजे तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के दौरान मौजूद रहेंगे। 4:10 बजे गोरक्षनाथ मंदिर प्रस्थान करेंगे।