फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में संस्थापक सप्ताह के उद्घाटन पर सीएम योगी बोले-हर घटना हमें देती है सीख

Wed, 04 Dec 2019 03:30 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में आज महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक के सप्ताहभर चलने वाले समारोह की शुरुआत हो गई। समारोह में लगभग 12 हजार विद्यार्थी एवं 2500 शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थापक सप्ताह समारोह 2019 के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सिर्फ आयोजन नहीं बल्कि अनुशासन का महापर्व है। अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा इस आयोजन का प्राण है। जो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हौसला देता है। जिस तरह एक-एक बूंद से घड़ा भरता है, नदियां बहती हैं और समुद्र बनता है। ज्ञान की भी यही स्थिति है। छोटी-छोटी सीख ही जीवन का निर्माण करती हैं। सीखने की कोई सीमा नहीं होती है, हर घटना हमें नई सीख देती है। ठोकर से संभलना और चुनौतियों को अवसर में बदलना सीखें। जिन्होंने ऐसा किया है वे अपने क्षेत्र में बुलंदी तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि छात्रों का उद्देश्य पदक प्राप्त करने का चाहिए लेकिन इसके लिए प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए। संस्थापक समारोह हमें अपने अतीत से जोड़ता है। यह कार्यक्रम वर्तमान और भावी पीढ़ी के अनुशासन को भी प्रकट करता है। योगी ने कहा कि जिन महापुरुषों ने एमपी शिक्षा परिषद के एक छोटे पौधे को विशाल वट वृक्ष का रूप दिया उनके प्रति हर साल होने वाला यह आयोजन कृतज्ञता प्रकट करने का भी जरिया है। यह संस्थापक समारोह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संस्थापक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ का 121वां जयंती वर्ष एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का यह जन्म शताब्दी वर्ष भी है।
-
देश का मुकुट मणि है हिमाचल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल देश का मुकुट मणि है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए, कैसे विषम परिस्थितियों में भी जीवन को सरल और सुगम बनाया जा सकता है, हिमाचल प्रदेश उसका बेहतरीन उदाहरण है। आज इस कार्यक्रम में सभी छात्रों को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल रहा है।
 

मंदिर में सीएम योगी ने की पूजन अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को करवाए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम करीब चार बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसकेे बाद सीएम अपने कक्ष में चले गए। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह हिंदू सेवाश्रम मेें जनता दरबार भी लगाया।

हिमाचल प्रदेश के सीएम पहुंचे मंदिर
महाराणा प्रताप शिक्षा संकाय के स्थापना दिवस में भाग लेने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचे हिमाचल के सीएम ने मुख्यमंत्री योगी के साथ मंदिर पहुंच गुरु गोरथनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके बाद दोनों ने सीएम आवास परिसर के बैठक कक्ष में जाकर करीब आधे घंटे तक अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन

10 दिसंबर को राज्यपाल करेंगी विजेताओं को सम्मानित

10 दिसंबर को समापन समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पुरस्कृत करेंगी। सात दिवसीय संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने बताया कि समारोह संयुक्त रूप से सभी शिक्षण, प्रशिक्षण व चिकित्सा संस्थानों के छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रतिस्पर्धा के आधार पर व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। इस समारोह में 650 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया जाएगा।

संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम
5 दिसंबर - योगासन, पीटी, चित्रकला, प्रश्न मंच (क्विज), कबड्डी बालक-बालिका, शिक्षाप्रद संत वचन प्रतियोगिता
6 दिसंबर -  हिंदी आशुभाषण, अंत्याक्षरी, सामान्य ज्ञान, हिंदी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख, हिंदी निबंध प्रतियोगिता
7 दिसंबर - कंप्यूटर प्रश्न मंच, बॉस्केटबाल, वॉलीबाल, श्रीमद्भागवत गीता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता
8 दिसंबर-  हिंदी भाषण, बॉस्केबाल, वॉलीबाल, संगीत गायन, श्रीरामचरितमानस
9 दिसंबर - अंग्रेजी भाषण, उदीयमान कवि गोष्ठी, गोरखवाणी प्रतियोगिता
10 दिसंबर - मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें