यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में 11 नवंबर को गोरखपुर से, 12 नवंबर को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
कृषक एक्सप्रेस में 10 और 11 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से तथा 11 तथा 12 नवंबर को वाराणसी सिटी से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 12 नवंबर को गोरखपुर से तथा 13 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 11 और 13 नवंबर को गोरखपुर से, 12 तथा 14 नवंबर को पनवेल से, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 12 नवंबर को छपरा और मथुरा से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।