फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर, सुजीत और आंचल ने बनाई बढ़त 

Sun, 01 May 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हैप्पी मैरिज में हाउस शतरंज प्रतियोगिता मे भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
मुन्नीलाल जैन मेमोरियल यूपी स्टेट जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन गोरखपुर के शेखर, सुजीत और आंचल ने पहले चक्र में ही बढ़त बना ली। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय मैरिज हाउस में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बालक वर्ग के प्रथम चक्र में में वाराणसी के शुभम गुप्ता, अगम श्रीवास्तव, आभास जिंदल, सार्थक दत्ता, मेरठ के दिव्यांशु शर्मा, कानपुर के सत्येंद्र सिंह, विकास निषाद, शाहजहांपुर के अंकित सेन एवं गोरखपुर के शेखर व सुजीत ने अपनी-अपनी बाजी जीतकर बढ़त बना ली है। 
बालिका वर्ग में लखनऊ की श्रद्धा यादव ने वाराणसी की आयुष जैसवाल, गाजियाबाद की श्वेता प्रियदर्शिनी ने वाराणसी की अंसरा फारूकी, बलिया की रिया मिश्रा ने लखनऊ की शिवानी सचान, गोरखपुर की आंचल शर्मा ने सोनभद्र की स्नेहा यादव को पराजित किया।
विज्ञापन


मुख्य निर्णायक शशि प्रकाश ने बताया कि स्विस मैसेंजर से खेली जा रही प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छह तथा बालिका वर्ग में कुल पांच चक्र होंगे। आयोजन सचिव रवि गौतम ने बताया कि दूसरा चक्र सोमवार की सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। इससे पूर्व प्रतियोगिता के मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने शतरंज खेल कर किया।

इस अवसर पर यश भारती से सम्मानित श्वेता प्रियदर्शिनी, नौशाद अली, जितेंद्र सैनी, मांधाता सिंह, पीबी सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, दीप जी अग्रवाल, बृज बिजारी अग्रवाल, शशि कुमार, वेद प्रकाश त्रिपाठी, परमानंद अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें