फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में निकाला जुलूस

Tue, 22 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अंजुमन हुसैनिया की ओर से शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
अंजुमन हुसैनिया की ओर से शेहदाये कर्बला और शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। जो वसी रजा की अगुवाई में कोतवाली, नखास चौक, रेती चौक होता हुआ इमामबाड़ा आगा साहबान निकट गीता प्रेस के पास जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मौलाना शबीह आजमी ने कहा कि हक व इंसाफ के लिए कर्बला की लड़ाई हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) के साथ हुई थी, जिसमें इमाम हुसैन के 72 साथी शहीद हो गए थे। जिसे शहादत के चालीसवें के रूप में मनाया जाता है। यहां जंजीर व कमां मिर्जा जाफर अब्बास, विक्की, सिल्की, मुुर्तुजा, आबिस, हसन, कुमैल, अली हैदर, तैसीन, तफसील, श्याम फैजान अली, अमन, तौकरी रजा, मोहम्मद अनवर, यशब,  दिलशाद, जुल्फीकार रिजवी, असकरी, मसूद आदि ने मातम किया।

इस अवसर पर असलम, एजाज हुसैन रिजवी, फरीर रिजवी, अशफाक हैदर, एलिया जाफरी, सुहैल हैदर, हम्दाद इमाद, जावेद हैदर, फिरोज, राजा रिजवी, मासूम रजा, तनवीर रिजवी, गुलाम मुस्तफा जैदी, रफत हुसैन, कौसर, मो. मेहंदी, मानिस रजा, जिशान हैदर, जावेद निसार, आमिस, रब्बन आदि मौजूद रहे। जुलूस निकालने में नौहे ख्वानी के फरायज अली अब्बास, आरिफ हुसैन, अमन, सिब्ते आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें