फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली, केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग

Tue, 23 Feb 2016 01:32 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं ने पत्रक सौंपकर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने, छात्र संघ को बहाल करने और महंत आदित्यनाथ को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, शीतल पांडेय, भानु प्रताप सिंह व डॉ धर्मेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्रक सौंपकर जेएनयू परिसर में देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई और सदर सांसद महंत आदित्यनाथ को जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा देने की मांग की। भाजपा महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह बड़े, महानगर मंत्री ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह से गोरखपुर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा लगवाने की मांग की।


इस दौरान रितेश सिंह, डॉ जितेंद्र प्रताप राव, विजय पासवान, सूरज राय, मुकेश सिंह, संदीप राय आदि मौजूद थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाओ मंच के संयोजक कीर्तिमान सिंह सेंगर के नेतृत्व में छात्राें ने ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, कर्मवीर सिंह, दीपक सिंह, आलोक निषाद आदि उपस्थित थे। यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री नीरज शाही ने भी पत्रक देकर छात्रसंघ चुनाव, केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की आवाज उठाई। भाजपा नेता रमेश सिंह ने भी जेएनयू प्रकरण की निंदा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्वागत किया
गोरखपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल राम नाईक का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, विधायक आरएमडी अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, समीर सिंह,  शीतल पांडेय, मेयर डॉ सत्या पांडेय, कामेश्वर सिंह, विनय कुमार सिंह विन्नू, डॉ रतन पाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें