फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पत्नी की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शिक्षक की पत्नी की चेन लूटी
गोरखनाथ इलाके में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के एमपी पॉलिटेक्निक गली में बाइक सवार बदमाश शिक्षक की पत्नी का चेन लूटकर भाग गए। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर आई पुलिस फुटेज से पहचान कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज इलाके में प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक बृजकिशोर परिवार के साथ गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी शिव कला गुप्ता सोमवार की रात आठ बजे बच्चों को कोचिंग से लेने के लिए पास के मोहल्ले में गई थीं। बच्चों को लेकर लौट रही थीं कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना पर आई पुलिस को छानबीन के दौरान पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। पुलिस ने फुटेज के अनुसार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें