फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 20 Feb 2016 12:54 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 को लेकर प्रेक्षक मंजूर अहमद लोन ने शुक्रवार को सभी प्रभारी अधिकारियों, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीडीओ के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा के बीच उन्होेंने कहा कि किसी भी दशा में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। पूरी मुस्तैदी बरती जाए और अराजकता फैलाने वालाें के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाए। इन बूथाें पर अफसर विशेष नजर रखें। वहां किसी की भी गतिविधि संदिग्ध लगे तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव छोटा न समझें। कहा कि आदर्श आचार संहिता के संबंध में आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। ध्यान रखें कि कहीं भी प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग न लगे। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के बारे में अपने अन्य स्रोतों से भी जानकारी लेते रहें।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करके भोगौलिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी कर लें। बूथों पर एजेंटों के बैठने की जगह, छाया, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन


एडीएम बनाए गए गेहूं खरीद प्रभारी
गोरखपुर। डीएम ओएन सिंह ने बताया कि रवी विपणन वर्ष 2016-17 में जिले में गेहूं खरीद के लिए एडीएम (फाइनेंस) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर किसी को कोई दिक्कत हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9454417615 के अलावा कार्यालय के नंबर 0551-2337792 पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें