कौशांबी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर को बिना अनुमति हीरागंज बाजार में गाड़ियों के साथ जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ बिना अनुमति के 15-20 गाड़ियों के साथ जुलूस निकालने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को फिर से टिकट मिलने पर हीरागंज बाजार में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ जुलूस निकाला और जनसंपर्क किया था। जिससे बाजार में जाम की स्थिति हो गई थी। शनिवार को देर शाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महेशगंज थाने के एसआई महेश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ अपराध संख्या 64/19 धारा 171 और 188 आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।