फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति कलेक्ट्रेट के पास धरना, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Dec 2019 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बिना अनुमति कलेक्ट्रेट के पास धरना देने के आरोप में मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है। 

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अहमद जमाल, योगेंद्र सिंह, जिया अंसारी, चंद्र प्रकाश पांडेय, विकास गुप्ता, रफीक अहमद, सुनील गुप्ता, शमशाद अंसारी, महेंद्र कन्नौजिया, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, गोविंद शर्मा, जशदा यादव, रेहान परवेज खान और 20-25 अज्ञात लोग कलेक्ट्रेट के पास धरना दिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने धारा 144 का उल्लघंन किया। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें