फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मल की छात्रा को शोहदे ने मारा थप्पड़

Fri, 27 Nov 2015 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिविल लाइंस स्थित कार्मल स्कूल की एक छात्रा को शोहदे ने गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोहदे को पकड़ लिया, लेकिन वह उनके चंगुल से निकलकर सिटीमॉल रोड की तरफ से फरार हो गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में शोहदे की पहचान करने के बाद छात्रा के पिता ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। शोहदे की बहन छात्रा के क्लास में पढ़ती है।
शाहपुर के बशारतपुर निवासी एक व्यवसायी की बेटी कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा गेट के बाहर निकलकर टेंपो पकड़ने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने छात्रा को गाली देते हुए एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों युवक भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर वहां मौजूद अभिभावक, टेंपो और रिक्शा वालों ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन सभी के चंगुल से निकलकर सिटी मॉल रोड की तरफ फरार हो गए।
छात्रा ने वहां मौजूद लोगों के मोबाइल लेकर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और घरवालों को दी। सूचना पर पिता और घर के अन्य सदस्य पहुंच गए। छात्रा के पिता ने कार्मल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज में युवक को देखा। युवक की पहचान होने के बाद कैंट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। कैंट पुलिस छानबीन में लगी है।
छात्रा के साथ पढ़ती है आरोपी की बहन
कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में टीपीनगर के रहने वाले आरोपी युवक की बहन छात्रा के साथ ही एक ही क्लास में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक की बहन से केवल उसकी क्लास में ही बातचीत है। युवक ने उसे थप्पड़ क्यों मारा, इस संबंध में वह भी कुछ नहीं समझ पा रही है, जबकि आए दिन युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए स्कूल आता है।
एमपी स्कूल से निकाला जा चुका है युवक
आरोपी युवक एमपी स्कूल से निकाला जा चुका है। कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान स्कूल में बदमाशी करने पर प्रधानाचार्य ने उसे रस्टीकेट किया गया था। इसके बाद से वह दूसरे स्कूल में पढ़ने लगा था।
पुलिस नहीं रहती मौजूद
कार्मल स्कूल ही नहीं शहर के किसी भी महिला इंटर कॉलेज के पास कभी पुलिस नहीं दिखाई देती है, जबकि बाइक सवार युवक आए दिन महिला इंटर कॉलेज के पास खड़े रहते हैं। पुलिस को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
मनोज, बिजनेसमैन
छात्राओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए
शहर का ऐसा कोई भी बालिका इंटर कॉलेज नहीं है जहां शोहदे छुट्टी के वक्त न खड़े होते हों, लेकिन न तो उन्हें पुलिस टोकती है और नहीं स्कूल प्रशासन इसकी शिकायत करता है। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।  राजीव राय, टीचर
महिला पुलिस की गश्त हुई बंद
छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला इंटर कॉलेज के सामने महिला सिपाहियों की दो-दो घंटे की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर के एसएसपी के बदल जाने से यह भी व्यवस्था अपने आप बंद हो गई। आज स्थिति यह है कि किसी भी महिला इंटर कॉलेज के सामने महिला सिपाही कभी नजर ही नहीं आती।
मामला परिसर के बाहर का है। छात्रा के परिजन शिकायत करने आए थे जिन्हें पुलिस से शिकायत करने को कहा है। पुलिस की जो भी मदद होगी, कॉलेज प्रशासन से की जाएगी।
विज्ञापन

एम नोरिन, प्रधानाचार्य कॉर्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें