फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे जलाएं मगर सावधानी से

Sat, 29 Oct 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली खुशियों का त्यौहार है। इस मौके पर लापरवाही बरतने से त्योहार का मजा किरकिरा हो सकता है। अमूमन लोग पटाखों से खिलवाड़ करते हैं। इससे वे हादसे के शिकार हो जाते हैं। अगर घर में बच्चे हो तो अभिभावक को चाहिए कि वह पटाखा जलाते समय उनके पास रहे और सावधानी बरतें।  जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि पटाखों को हाथ में लेकर न जलाएं। इसकी चपेट में आने से जले हुए स्थान पर जलने के स्पाट और सफेद दाग हो जाते हैं। बताया कि जलने के समय अमूमन लोग शरीर पर मोटा चद्दर या कंबल डाल देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। जले स्थान को खुला रखे और साफ  सफ ाई पर विशेष ध्यान दें। घरेलू उपाय में हादसे के समय घर में बर्फ  या ठंडा पानी हो तो तत्काल जले हुए स्थान पर डाल दें, जिससे उन्हें राहत मिल जाएगी और छाले नहीं पड़ेंगे। साथ ही घर में टूथपेस्ट हो तो उसे जले हुए स्थान पर तत्काल लगाए। रॉकेट जैसे पटाखे जलाते समय रहे सावधान रॉकेट जैसे पटाखे जलाते वक्त देख लें कि वह खिड़की, दरवाजे और किसी खुली बिल्डिंग की तरफ  न हो, अकेले पटाखे जलाने के बजाय सबके साथ मिलकर जलाएं, जिससे कि आपात स्थिति में लोग आपकी मदद कर सकें। किसी भी बड़ी आग की शुरुआत एक चिंगारी से होती है, ऐसे में आग की आशंका वाली जगह पर पानी डालकर ही दूर जाएं।
विज्ञापन
पटाखे से निकलने वाला रसायन खतरनाक एक पटाखा जलाने पर आठ प्रकार के रसायन व गैस निकलती है। ये सेहत के लिए हानिकारक हैं। विशेषकर बुजुर्गो दमा के मरीजों और बच्चों के लिए। यही नहीं तेज शोर के कारण सुनने की क्षमता स्थाई व अस्थाई तौर पर समाप्त हो सकती है। अभी बाजार में तेज आवाज वाले पटाखे बिक रहे हैं। इसलिए हैप्पी दिवाली के लिए ऐसे पटाखों से बचें, पर्यावरण को भी बचाएं।
विज्ञापन

  ये सावधानी बरतें  मानकों वाले पटाखे ही खरीदें
पटाखे जलाते समय कम से कम एक बाल्टी पानी भरकर नजदीक रख लें
हमेशा लाइसेंसधारी और विश्वसनीय दुकानों से ही पटाखे खरीदें
पटाखे जलाने खुली जगह में जाएं
पटाखों के ऊपर लिखे हुए दिशा निर्देशों का पालन करें
पटाखे जलाते वक्त पैरों में जूते-चप्पल जरूर पहनें
हमेशा लांग हैंडिल वाली फु लझड़ी जलाएं 
हमेशा पटाखे जलाते वक्त अपना चेहरा दूर रखें
बच्चों को कभी अकेले पटाखे ना फोड़ने दें ऐसा बिल्कुल न करें नायलॉन के कपड़े न पहनें, पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहनना बेहतर होता है
रॉकेट जैसे पटाखे तब बिल्कुल न जलाएं जब ऊपर कोई रुकावट हो, मसलन पेड़, बिजली के तार आदि
खुद के पटाखे बनाने की कोशिश न करें
आवाजाही वाली सड़क पर पटाखे जलाने से बचें
एक पटाखा जलाते वक्त बाकी पटाखे आसपास न रखें
हाथ में लेकर पटाखे न जलाएं, इसे नीचे रखकर जलाएं
कभी भी छोटे बच्चों के हाथ में कोई भी पटाखा न दें
ऐसे किसी जगह पर पटाखे न फ ोड़ें जहां ज्वलनशील वस्तुएं रखीं हों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें