फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्ट चर्च में हुई कैंडल लाइट सर्विस

Thu, 15 Dec 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शास्‍त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च से कैंडल जलाकर जूलूस निकालते लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
मसीही समाज के लोगों ने क्राइस्ट चर्च में बुधवार को विशेष प्रार्थना के बाद कैंडल लाइट सर्विस की। इस उपलक्ष्य में चर्च से एक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें नन्हें-मुन्नों के साथ बड़े-बुजुर्ग भी शामिल हुए। इस दौरान लोग प्रभु यीशु की भक्ति में लीन दिखे।
विज्ञापन


शाम छह बजे क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में पुरोहित डीकन डीआर लाल के नेतृत्व में मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की। फिर कैंडल लाइट के साथ सभी प्रथम गेट से होते हुए द्वितीय गेट से क्रूस तक पहुंचे। यहां फ ाउंडेशन पर कैंडल रखा। इस मौके पर पूरा चर्च रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। लोग ‘आया है यीशु आया है, मुकतले साथ लाया है..., मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा...’ आदि गीत गाते हुए गुजरे तो माहौल भक्तिमय हो गया।

पुरोहित डीकन डीआर लाल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव निकट है। जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत कैंडल लाइट सर्विस से की गई है। ज्योति निस्पाप होने का प्रमाण है और यह पाप रूपी अंधकार को दूर कर मनुष्य के जीवन में पवित्रता लाती है। इसीलिए यीशु मसीह ने कहा है कि जगत की ज्योति मैं हूं जो कोई मेरे साथ चलता है, वह अंधकार में नहीं रहेगा। अर्थात पापों से उद्धार प्राप्त करेगा और अपने जीवन के आदर्शों के द्वारा दूसरों के जीवन को ज्योतिर्मय करेगा। इस मौके पर एजे रैमसन, रेव्हरन जोवेल, डॉ. आईजे दास, अमर ज्वाय सिंह, प्रीतम गवाली, आरनेस्ट मैसी, मारसिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें