फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें कल से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण आठ जनवरी से 29 फरवरी के बीच ट्रेनें निरस्त करने के फैसले को रेलवे ने बदल दिया। मौसम साफ होता देख 29 फरवरी तक निरस्त ट्रेनों में से अधिकांश को आठ फरवरी से फिर शुरू किया जा रहा है। रैक की व्यवस्था में वक्त लगने के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनें नौ फरवरी से चलना शुरू होंगी।
विज्ञापन


एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के मुताबिक जो गाड़ियां आठ की जगह नौ फरवरी से शुरू होंगी, उनमें चौरीचौरा एक्सप्रेस (दोनों ओर से), कुशीनगर और बाघ एक्सप्रेस प्रमुख हैं। चौरीचौरा एक्सप्रेस पिछले आठ जनवरी से गोरखपुर से इलाहाबाद तक ही चल रही थी लेकिन नौ फरवरी से यह अपने निर्धारित स्थान कानपुर अनवरगंज तक चलने लगेगी। इस वजह से 10 फरवरी से इस गाड़ी की शुरुआत अनवरगंज से ही होगी।

फिलहाल इस गाड़ी का संचालन गोरखपुर और इलाहाबाद के बीच हो रहा था। इन चारों गाड़ियों के अलावा छपरा-टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन रैक की अनुपलब्धता के चलते आठ की बजाय नौ फरवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें