बीआरडी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कॉल सेंटर की शुरुआत हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने बीएसएनएल का फोन नंबर 7706921403 जारी किया है। अक्सर बड़े हादसे में घायलों के आने की सही जानकारी न मिलने से डॉक्टर और कर्मचारी उस स्थिति के लिए तैयार नहीं होते हैं और हंगामे की स्थिति आ जाती है।
इसी से निपटने के लिए एसआईसी ने यह पहल की है और इस व्यवस्था की शुरुआत की है। फोन रिसीव करने और सूचना प्रसारित करने के लिए एक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होगी। साथ ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और फॉर्मासिस्ट भी इस पर नजर रखेंगे। पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिंग एसआईसी खुद करेंगे।
इस व्यवस्था को शुरू करने की अनुमति पहले प्राचार्य से ली गई थी। एसआईसी डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि आम आदमी को इस नंबर की जानकारी दी जा रही है, ताकि वह घटना की सूचना दे सके। साथ ही इमरजेंसी में होने वाले हंगामे की जानकारी भी अधिकारियों को नहीं हो पाती थी। अब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हर गतिविधि की जानकारी आला अफसरों तक पहुंचाएगा।