फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः किराना व्यापारी को गोली मारी, रुपयों से भरा बैग लूटा

Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब पौने दस बजे देवरार पिपरा चौराहे पर किराना दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। व्यापारी को पेट में गोली लगी है। हाटा सीएचसी के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


हटा कोतवाली के देवरार पिपरा चौराहे पर अजय मद्धेशिया की किराना की दुकान है। शनिवार की रात पौने दस बजे दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और अजय से सिगरेट मांगी। सिगरेट पीने के बाद युवकों ने अजय को रुपए दिए। जैसे ही अजय गल्ले से युवकों को रुपए लौटाने के लिए मुड़े कि एक युवक ने अजय पर फायर कर दिया। एक गोली पेट में जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। 

दूसरे युवक ने काउंटर के पास रखा रुपया से भरा बैग उठा लिया। चारों बदमाश छोटी गंडक नदी का पुल पार कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल कमलेश सिंह मौके के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

उधर गोली चलने की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने अजय को हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल कमलेश सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कितने रुपये की लूट हुई है यह अभी कन्फर्म नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें