फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, देवरिया से चलेंगी बिहार की बसें 

Sun, 08 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यात्रियों को बिहार जाने के लिए अब ट्रेनों में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवहन निगम की बसों से भी यात्री अब बिहार तक का सफर तय कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और बिहार परिवहन निगम की बीच हुए समझौते के बाद बसों का प्रस्तावित रूट तैयार कर लिया गया है। हालांकि इन्हें कब से संचालित करना है, इसे लेकर कोई निर्णय नहीं आया है। लेकिन गोरखपुर रीजन से तकरीबन आधा दर्जन बसों के चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों बिहार और यूपी सरकार ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए समझौता किया था, जिसके आधार पर प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया से रूटों का निर्धारण किया गया है। इस सेवा के शुरू होने पर बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

अभी तक परिवहन निगम की बिहार के लिए यूपी से कोई सेवा नहीं है, जो बसें चलती हैं वह केवल बॉर्डर तक ही जाती हैं, जिससे यात्रियों को कई जगह बस बदलने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन इस सेवा के शुरू होने पर यात्रियों को इस दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन


यह है गोरखपुर से प्रस्तावित मार्ग  छपरा से गोरखपुर सीवान से गोरखपुर मोतिहारी से गोरखपुर रक्सौल से गोरखपुर वाया गोपालगंज, सलेमगढ़, कसया रक्सौल से गोरखपुर वाया मोतिहारी देवरिया से पटना पटना से गोरखपुर वाया हाजीपुर, सीवान, देवरिया मुजफ्फ रपुर से गोरखपुर वाया सलेमपुर, पिपराकोठी रक्सौल से गोरखपुर वाया पिपराकोठी, गोपालगंज
विज्ञापन
रूट के संबंध में अभी दिशा-निर्देश नहीं मिला है। आदेश आते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग पर ही मोहर लगने की पूरी संभावना है। 
- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें