महराजगंज नौतनवा कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज के पास मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे बुटवल से दिल्ली के लिए जा रही पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। जो वाहन पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर पा रहा था।
इस कारण यह घटना हुई है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीरज राय ने सभी पर्यटकों को किसी दूसरे वाहन से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।