फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा में हाशिये पर हैं ब्राह्मण : सतीश मिश्र

Sun, 25 Sep 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीमार होने पर बैठकर भाषण देते सतीश मिश्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद मिश्रा ने एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले से प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। कार्यकर्ताओं को जीत की गणित समझाते हुए कहा कि प्रदेश के 14 प्रतिशत ब्राह्मण और 24 प्रतिशत दलित एक हो जाएं तो सभी का सूफड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा और सपा को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियों में ब्राह्मण नेता हाशिये पर हैं।
विज्ञापन


‌सिकरीगंज के महादेवा बाजार के ग्रामोदय इंटर कालेज में आयोजित विधानसभा स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा में जितने भी मंत्री ब्राह्मण समाज से बने, उन्हें बेइज्जत कर पार्टी से बाहर कर दिया गया, जबकि दामन में दाग लगने के बाद भी पंडित सिंह, गायत्री प्रजापति जैसे लोगों को दोबारा मंत्री बनाकर नवाजा। भाजपा में सिर्फ सलाह लेने के लिए मुरली मनोहर जोशी, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी सरीखे नेताओं का इस्तेमाल हुआ।

सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं वे प्रदेश में कानून व्यवस्था क्या संभालेंगे। आगरा में एक्सप्रेस वे बनाने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस हिसाब से एक किलोमीटर पर 100 करोड़ खर्च होंगे। चुटकीले अंदाज में कहा कि एक स्वर्णकार ने हिसाब लगाकर बताया कि एक किलोमीटर सड़क पर सोने की परत लगाने का खर्च भी 100 करोड़ से कम आएगा। अंदाजा लगा सकते हैं कि भ्रष्टाचार होगा कि नहीं। सम्मेलन में भीड़ देखकर गदगद सतीश मिश्र ने कहा कि विरोधियों की नींद उड़ जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नौ अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, जोन कोआर्डिनेटर घनश्याम खरवार, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी, भाईचारा कमेटी के मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय एडवोकेट, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी राजेश पांडेय, विनय शंकर तिवारी, राजकुमार, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।   भाषण के दौरान चक्कर आया  भाषण के दौरान राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को चक्कर आ गया। वहां मौजूद पार्टी नेताओं ने उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया। मंच से लोगों को नीचे उतारा गया। 10 मिनट तक अफरातफरी मची रही। इसके बाद माइक संभालते हुए उन्होंने कहा कि वायरल फीवर था और डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी, लेकिन आपका स्नेह मुझे यहां खींच लाया।  तीन घंटे तक जाम रही सड़क सम्मेलन के समाप्त होने के बाद सड़क पर जाम लग गया। हालात सामान्य होने में करीब तीन घंटे लग गए। लोग गाड़ियां लेकर सड़क पर फंसे रहे। नेताओं की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं, जिसे कार्यकर्ताओं ने काफी मशक्कत के बाद आगे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें